West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तृणमूल विधायक व अभिनेता चिरंजीत चक्रवर्ती राजनीति से संन्यास लेने की बात कह दी है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को इस बारे में सूचित कर दिया है। अभिनेता व विधायक ने कहा कि वह आगामी चुनाव लड़ना चाहते हैं। पर, टिकट नहीं मिला तो मैं राजनीति ही छोड़ दूंगा। हालांकि, चिरंजीत ने स्पष्ट किया कि भले ही वह राजनीति छोड़ दें, लेकिन वे किसी विशेष पार्टी में शामिल नहीं होंगे। टॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि अगर वह इस समय राजनीति छोड़ देते हैं, तो वह एक सामान्य व्यक्ति की तरह जीना चाहते हैं।

2011 में चिरंजीत ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से बारासात केंद्र से विधायक पद के लिए चुनाव लड़े और जीत भी गए। इसके बाद 2016 विधानसभा चुनाव में भी जीते और वर्तमान में बारासात सीट से ही विधायक हैं। एक साक्षात्कार में 65 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह शुरू से ही राजनीति में एक बाहरी व्यक्ति रहे हैं। हालांकि, ममता बनर्जी का प्रशंसक रहा हूं। ऐसा लग रहा था कि वह बंगाल में बदलाव ला सकती हैं।