-हर वर्ग के लोग हो रहे हैं काफी परेशान महंगाई की मार
-एकदम लगातार, हर दिन औसतन 25-30 पैसे की वृद्धि के साथ 10 दिनों में 2.23 रुपये बढ़ा पेट्रोल का दाम
-अतिरिक्त सेस हटा दे सरकार तो 70 रुपये लीटर हो जाए पेट्रोल और लोगों को मिले बड़ी राहत इरफान-ए-आजम, सिलीगुड़ी : 'एई पथ जुदी ना शेष हय.. तबे कैमोन होतो ब-लो तो..' (ये रास्ता गर खत्म न हो.. तब कैसा होता बोलो तो..)। अपने जमाने की मशहूर बांग्ला फिल्म 'सप्तपदी' का यह रोमांटिक गाना आजकल बहुत वायरल हो रहा है। यह गाना कुछ ऐसा फिल्माया गया है कि अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार मोटर साइकिल चला रहे हैं, उनके पीछे उनकी प्रेमिका अभिनेत्री बैठी है। वे दोनों प्यार में मगन हसीन रास्ते के सफर पर चले जा रहे हैं.. चले जा रहे हैं.. और यह गाना गुनगुना रहे हैं। तब, मोहब्बत का पर्याय रहा यह गाना अब लोगों के लिए भड़ास निकालने का माध्यम बन गया है। पेट्रोल की बेलगाम कीमत पर भड़ास निकालते हुए लोग इस गाने पर एक से एक मीम बना रहे हैं व शेयर कर रहे हैं। ऐसे मीम खूब वायरल भी हो रहे हैं।

0 Comments