पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एक नवंबर से शुरू होने वाले दार्जिलिंग के अपने महीने भर के दौरे के लिए उत्तर बंगाल रवाना हो गए हैं। धनखड़ ने कहा कि वह इस दौरान लोगों और प्रशासन से जुड़ेंगे और 'लोगों की उम्मीदों को पूरा करने' की दिशा में काम करेंगे।
उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया, 'उत्तर बंगाल के लोगों के साथ जुड़ने और उनकी उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में काम करने के लिए ट्रेन में हूं। इस व्यापक यात्रा, पर्यटन, आर्थिक, शैक्षिक क्षमता का उपयोग करने से लोगों के जीवन में सुधार होगा। लोगों और प्रशासन से जुड़ूंगा।'
